पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है, लेकिन चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और वरिष्ठ मंत्री प्रेम कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव, लेकिन सीएम कौन बनेगा?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए के नेता जनता को यह बता रहे हैं कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा, “हमारा नारा है फिर से नीतीश कुमार।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मिर्च-मसाला लगाकर अफवाहें फैलाई जाती हैं, लेकिन भाजपा का रुख स्पष्ट है।

हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला करना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काम नहीं है, बल्कि इसे पार्टी हाईकमान और गठबंधन के नेता तय करेंगे।

चुनाव के बाद तय होगा मुख्यमंत्री – प्रेम कुमार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने भी दोहराया कि मुख्यमंत्री पद का फैसला चुनाव के बाद होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो कहा है, वह पूरी तरह सही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री का चयन विधायकों की सहमति और एनडीए के निर्णय के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हाईकमान का जो भी फैसला होगा, वही सबको मान्य होगा। फिलहाल, भाजपा का पूरा फोकस नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव जीतने पर है, बाकी निर्णय बाद में लिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here