पटना डेस्क: पिछले कुछ वर्षों में टेलीविजन पर कई अभिनेताओं ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। इनमें से कुछ कलाकारों को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि उन्हें वास्तविक शिव का रूप मानकर पूजने लगे। आइए नजर डालते हैं उन कलाकारों पर, जिन्होंने छोटे पर्दे पर भगवान शिव के किरदार को अमर कर दिया।

मोहित रैना

2011 में टेलीविजन शो ‘देवों के देव महादेव’ काफी लोकप्रिय हुआ। इस शो में अभिनेता मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाकर जबरदस्त पहचान बनाई। मोहित को यह किरदार निभाते हुए एक दशक से अधिक हो गया, लेकिन आज भी उनके प्रशंसक उन्हें इस रोल के लिए याद करते हैं।

सौरभ राज जैन

सौरभ राज जैन को छोटे पर्दे का ‘भगवान’ कहा जाता है। उन्होंने ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण, ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान विष्णु और ‘महाकाली – अंत ही आरंभ है’ में भगवान शिव की भूमिका निभाई। हर किरदार में उन्होंने अपनी निष्ठा और अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता।

समर जय सिंह

टीवी शो ‘ओम नमः शिवाय’ में भगवान शिव की भूमिका समर जय सिंह ने निभाई थी। उनकी एक्टिंग इतनी प्रभावशाली थी कि दर्शकों ने उन्हें असली शिव का रूप मानकर पूजना शुरू कर दिया था। यह शो आज भी दर्शकों के बीच काफी चर्चित है।

राणा यशोधन सिंह

भगवान शिव के किरदार को निभाने वालों की सूची में राणा यशोधन सिंह का नाम भी शामिल है। उन्होंने 1997 से 2001 तक प्रसारित ‘ओम नमः शिवाय’ में शिव का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो को बनाने के लिए करीब 9 साल तक गहन रिसर्च की गई थी।

तरुण खन्ना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तरुण खन्ना टीवी के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार भगवान शिव की भूमिका निभाई है। वह ‘करमफल दाता शनि’, ‘श्री कृष्ण’, ‘परमावतार’, ‘राधा कृष्ण’ और ‘देवी अति पराशक्ति’ जैसे कई शोज़ में शिव के किरदार में नजर आ चुके हैं। तरुण ने अब तक 8 बार भोलेनाथ की भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here