हैदराबाद: फोर्ब्स ने 2025 के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की ताजा सूची जारी की है। इस लिस्ट में अमेरिका (USA) ने पहला स्थान बनाए रखा है, जबकि चीन दूसरे स्थान पर है।
कैसे तय हुई रैंकिंग?
यह सूची पांच प्रमुख मानकों के आधार पर तैयार की गई है:
1. नेतृत्व क्षमता
2. आर्थिक प्रभाव
3. राजनीतिक शक्ति
4. वैश्विक गठबंधन
5. सैन्य ताकत
इस अध्ययन को व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन और BAV ग्रुप के शोधकर्ताओं ने US News & World Report के सहयोग से विकसित किया है।भारत टॉप 10 से बाहर, 12वें स्थान पर फिसलाभारत, जो आमतौर पर इस सूची में शीर्ष 10 में रहता था, इस बार 12वें स्थान पर चला गया है। भारत की GDP $3.55 ट्रिलियन है और इसकी जनसंख्या लगभग 1.43 बिलियन (143 करोड़) है।
2025 के 10 सबसे ताकतवर देश
नीचे फोर्ब्स की 2025 की सूची में शीर्ष 10 देशों की रैंकिंग दी गई है:

2030 तक भारत की वापसी संभव?
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। यदि तकनीकी विकास, बुनियादी ढांचे में सुधार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत किया जाए, तो 2030 तक भारत फिर से शीर्ष 10 में शामिल हो सकता है।
रैंकिंग तैयार करने की प्रक्रिया
फोर्ब्स के मुताबिक, यह सूची BAV ग्रुप द्वारा विकसित की गई है, जो वैश्विक मार्केटिंग कंपनी WPP की एक यूनिट है। इस अध्ययन का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया।
इस सूची को तैयार करने के लिए देशों को नेतृत्व क्षमता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतरराष्ट्रीय गठबंधन और सैन्य शक्ति के आधार पर आंका गया।
क्या भारत 2030 तक वापसी कर पाएगा? आपकी क्या राय है?

































