पटना डेस्क: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को समृद्धि और सुख का कारक माना गया है। विशेषज्ञ डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, कला और भौतिक सुखों का प्रतीक है। अगर किसी की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में हो, तो उसे जीवन में भौतिक सुखों की कोई कमी नहीं होती। उसे अच्छा जीवन साथी, प्रेम संबंध और आर्थिक सुख प्राप्त होते हैं। इसके विपरीत, अगर शुक्र कमजोर हो तो आर्थिक संकट और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसी कारण ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी, शुक्र देव और कुबेर देव की पूजा का महत्व बताया गया है। शुक्रवार के दिन किए गए खास उपाय कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करते हैं और जीवन में सुख-संवृद्धि लाते हैं।

प्रभावी उपाय जो शुक्र ग्रह को मजबूत करें

इलायची स्नान: डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, शुक्रवार को पानी में इलायची मिलाकर स्नान करने से शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इस उपाय को आप रोज़ की दिनचर्या में भी शामिल कर सकते हैं।

भगवान शिव का अभिषेक: शुक्र देव के आराध्य भगवान शिव हैं। शुक्रवार को गंगाजल में कुछ सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से जल्दी फल मिलते हैं और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा और कौड़ी का उपाय: शुक्रवार को स्नान के बाद विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें खीर अर्पित करें और सात कौड़ी चढ़ाएं। ये कौड़ी पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन की प्राप्ति होती है।

शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के मंत्रशुक्र ग्रह को प्रसन्न करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इन मंत्रों का जाप करें:

“ऊँ ह्रीं श्रीं शुक्राय नम:”

“ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:”

“ऊँ वस्त्रं मे देहि शुक्राय स्वाहा।”

“ॐ भृगुराजाय विद्महे दिव्य देहाय धीमहि तन्नो शुक्र प्रचोदयात्।।”

शुक्र कवच: शुक्र कवच का पाठ करने से शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभावों से बचाव होता है और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मंत्र: मृणालकुन्देन्दुषयोजसुप्रभं पीतांबरं प्रस्रुतमक्षमालिनम् । समस्तशास्त्रार्थनिधिं महांतं ध्यायेत्कविं वांछितमर्थसिद्धये ॥

यहां दिए गए उपाय धार्मिक विश्वास और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन जो लोग इन उपायों में विश्वास करते हैं, उनके लिए ये लाभकारी हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here