पटना: बिहार कैडर के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अगले साल सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें से पांच मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी हैं। इनमें दो अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा (1989 बैच) 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। चैतन्य प्रसाद (1990 बैच) 31 जुलाई 2025 और शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ (1991 बैच) 30 नवंबर 2025 को रिटायर होंगे। कुल 28 अधिकारी बिहार कैडर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनमें से सुनील बर्थवाल (1989 बैच) 30 सितंबर 2025 और सुजाता चर्तुवेदी 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होंगी।

सचिव रैंक के दो अधिकारी होंगे रिटायर

प्रधान सचिव रैंक में अगले साल किसी अधिकारी का रिटायरमेंट नहीं है, लेकिन सचिव रैंक में वैद्यनाथ यादव (2007 बैच) 28 फरवरी 2025 और संजय कुमार सिंह (2007 बैच) 31 जनवरी 2025 को सेवा से विदा लेंगे। पूर्णिया के आयुक्त संजय दूबे (2008 बैच) 31 दिसंबर 2024 को ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

बिप्रसे से भाप्रसे में प्रोन्नत 12 अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त

बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) से प्रोन्नत होकर आईएएस बने 12 अधिकारी 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।

– पंकज कुमार (2010 बैच), निदेशक, प्राथमिक शिक्षा: 28 फरवरी 2025।

– पुरुषोत्तम पासवान (2011 बैच), सचिव, राज्य निर्वाचन प्राधिकार: 30 जनवरी 2025।

– विनय कुमार राय (2011 बैच), निदेशक, पर्यटन: 31 जनवरी 2025।

– निर्मल कुमार राय (2011 बैच), सचिव, विवि सेवा आयोग: 30 सितंबर 2025।

– शिव कुमार शैव (2011 बैच), बंदोबस्त पदाधिकारी, किशनगंज: 30 जून 2025।

– विश्वनाथ चौधरी (2011 बैच): 30 अप्रैल 2025।

– अनिमेष पांडेय (2013 बैच): 31 मई 2025।

– संजय कुमार (2013 बैच), अपर सचिव, शिक्षा विभाग: 31 जनवरी 2025।

– निशीथ वर्मा (2013 बैच), अपर सचिव, कैबिनेट: 31 अगस्त 2025।

– संजीव कुमार सिन्हा (2013 बैच), अपर सचिव, जल संसाधन: 31 जनवरी 2025।

– सुधांशु कुमार सिंह (2013 बैच), उप निदेशक, ब्रेडा: 31 जनवरी 2025।

– इबरार आलम (2013 बैच), अपर सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण: 31 अक्टूबर 2025।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here