Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

पटना: बिहार में हाल के दिनों में सरकारी खजाने की बर्बादी को लेकर जमकर सियासत हो रही है। विपक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिन पर जनता के पैसे को फिजूल खर्च करने के आरोप लग रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

महिला संवाद यात्रा पर सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा पर होने वाले खर्च को लेकर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। तेजस्वी का कहना है कि नीतीश कुमार सरकारी पैसे से अपनी चुनावी यात्रा में अरबों रुपए खर्च कर रहे हैं। उन्होंने इसे जेडीयू का कार्यक्रम करार दिया और इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया।

विज्ञापन पर अरबों खर्च का आरोप

तेजस्वी यादव ने इस बार नीतीश कुमार पर विज्ञापन के नाम पर सरकारी खजाने का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कुछ अखबारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें सरकार की ओर से फुल पेज विज्ञापन दिए गए हैं। तेजस्वी ने सीएम से पूछा कि गरीब राज्य के खजाने का पैसा इस तरह बर्बाद करना जायज है क्या?

सोशल मीडिया पर तीखा वार

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अपनी पहचान और साख खो चुके नीतीश कुमार बिहार जैसे गरीब राज्य की जनता की मेहनत की कमाई को हजारों करोड़ विज्ञापनों पर बर्बाद कर रहे हैं। जो कभी प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के विज्ञापनों पर सवाल उठाते थे, आज वही खुद यही काम कर रहे हैं।”

आत्ममंथन की नसीहत

तेजस्वी ने आगे लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री जी, अगर अभी भी आपकी सोच बची है, तो आत्ममंथन कीजिए कि क्या गरीब राज्य का पैसा ऐसे बर्बाद करना उचित है?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here