पटना: कोयंबटूर में आयोजित वार्षिक बैठक में बड़ी उपलब्धि पटना के प्रसिद्ध चेस्ट विशेषज्ञ और इंडियन चेस्ट सोसाइटी के बिहार चैप्टर के सचिव, डॉ. सुधीर कुमार को इंडियन चेस्ट सोसाइटी की नेशनल गवर्निंग बॉडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह पहली बार है जब 44 साल के इतिहास में कोई बिहारी इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचा है।

श्वसन चिकित्सा में योगदान के लिए मिला विशेष सम्मान

डॉ. सुधीर कुमार को श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में 25 वर्षों से दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियन चेस्ट सोसाइटी की बैठक में फेलोशिप के प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

बिपकॉन 2024 की सफलता पर बिहार को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब

26 और 27 अक्टूबर 2024 को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित “बिहार पल्मोनरी कॉन्फ्रेंस (बिपकॉन 2024)” के सफल आयोजन के लिए बिहार चैप्टर को इंडियन चेस्ट सोसाइटी का द्वितीय सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार आयोजन के अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र कुमार राय और सचिव डॉ. सुधीर कुमार ने प्राप्त किया।

पहली बार बिहार में होगी राष्ट्रीय पल्मोनरी कॉन्फ्रेंस

बिहार चैप्टर की सफलता को देखते हुए इंडियन चेस्ट सोसाइटी ने घोषणा की कि वर्ष 2025 की नेशनल पल्मोनरी कॉन्फ्रेंस (नेपकॉन 2025) का आयोजन पहली बार पटना में होगा। 27 साल के नेपकॉन इतिहास में यह पहली बार है कि यह कार्यक्रम बिहार में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. सुधीर कुमार होंगे नेपकॉन 2025 के प्रेसिडेंट

डॉ. सुधीर कुमार को इस प्रतिष्ठित आयोजन का प्रेसिडेंट बनाया गया है। उनके नेतृत्व में पहली बार बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है, जो अब तक सिर्फ मेट्रो शहरों और अन्य राज्यों तक सीमित था।

डॉ. सुधीर ने व्यक्त की खुशी

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और बिहार के लिए इस सम्मानजनक उपलब्धि पर डॉ. सुधीर कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here