पटना: इस समय की बड़ी खबर बिहार के सरकारी स्कूलों से जुड़ी हुई है। ठंड के मौसम के आगमन के साथ, बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदलने का निर्णय लिया है। इसके तहत शिक्षा विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया है। नए टाइम टेबल के अनुसार, 1 दिसंबर से बिहार के सभी सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे से खुलेंगे।
नया टाइम टेबल 1 दिसंबर से होगा लागू
बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किया है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूल जिसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय, मदरसा और अन्य स्कूल शामिल हैं। 1 दिसंबर से नए शेड्यूल के अनुसार चलाए जाएंगे। नए टाइम टेबल के तहत, स्कूल सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।
क्लासेस का शेड्यूल
नए शेड्यूल के अनुसार, स्कूलों में कक्षाओं का समय इस प्रकार होगा:
सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे तक प्रार्थना होगी।
पहली कक्षा 10:00 बजे से 10:40 बजे तक चलेगी।
दूसरी कक्षा 10:40 बजे से 11:20 बजे तक।
तीसरी कक्षा 11:20 बजे से 12:00 बजे तक।
फिर मध्यांतर यानी लंच टाइम और एमडीएम (मिड-डे मील) 12:00 बजे से 12:40 बजे तक होगा।
चौथी कक्षा 12:40 बजे से 01:20 बजे तक।
पांचवी कक्षा 01:20 बजे से 02:00 बजे तक।
छठी कक्षा 02:00 बजे से 02:40 बजे तक।
आठवीं कक्षा 03:20 बजे से 04:00 बजे तक।
इसके बाद 04:00 बजे स्कूल की छुट्टी हो जाएगी।
खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी
शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि स्कूलों को छात्रों के लिए खेलकूद, संगीत, नृत्य और पेंटिंग जैसी सृजनात्मक गतिविधियों के लिए एक घंटा निर्धारित करना होगा। यह गतिविधियां विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग समय पर आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, बोर्ड या सेंट्रल परीक्षा के कारण किसी भी कक्षा की कार्यवाही में विघ्न नहीं आएगा, और अन्य कक्षाएं पहले की तरह ही चलेंगी।
शनिवार को भी स्कूलों का संचालन होगा
शनिवार को भी स्कूलों का पूरा दिन संचालन किया जाएगा। इस दिन, मध्यांतर के पहले कक्षाएं बैगलेस होंगी और लंच के बाद सृजनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
बता दें बिहार सरकार द्वारा नए टाइम टेबल का उद्देश्य विद्यार्थियों को ठंड के मौसम में बेहतर शिक्षा वातावरण प्रदान करना है। 1 दिसंबर से यह नया शेड्यूल लागू किया जाएगा, और सभी स्कूलों को इसे सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
































