पटना: बिहार के खगड़िया जिले में एक फर्जी तरीके से बीपीएससी शिक्षिका बनने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने 18 महिला शिक्षिकाओं को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने गलत जानकारी देकर नौकरी प्राप्त की थी।

कहां से हैं ये शिक्षिकाएं?

सर्टिफिकेट की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इन महिलाओं ने विभाग को गुमराह करने के लिए सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ की थी, जिसके चलते वे शिक्षिका बन पाईं। ये 18 महिला शिक्षिकाएं खगड़िया जिले के विभिन्न स्कूलों में तैनात थीं। बर्खास्त होने वाली शिक्षिकाओं में एक राजस्थान की हैं, जबकि बाकी 17 उत्तर प्रदेश से हैं।

फर्जीवाड़े का मकसद था छूट प्राप्त करना

खगड़िया के जिला शिक्षा अधिकारी अमरेंद्र गौड़ के मुताबिक, बिहार की महिला अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में 5 प्रतिशत की छूट मिलती है, जो बाहर की महिला अभ्यर्थियों को नहीं मिलती। जब अन्य राज्यों से आई इन महिला शिक्षिकाओं के सर्टिफिकेट की जांच की गई, तो फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। इसके बाद 18 शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। “18 महिला अभ्यर्थियों ने सर्टिफिकेट में गड़बड़ी की थी, जिसके कारण वे शिक्षिका बनीं। जांच के बाद इन सभी महिला शिक्षिकाओं को नौकरी से हटा दिया गया है। बर्खास्त होने वाली 18 शिक्षिकाओं में एक राजस्थान की हैं और बाकी 17 उत्तर प्रदेश से हैं।” – अमरेंद्र गौड़, डीईओ खगड़िया

कई और शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

खगड़िया जिले में 20 अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसा किए गए शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के दौरान 58 शिक्षक संदिग्ध पाए गए थे। इन सभी को शोकाज नोटिस जारी किया गया था और उनके मामलों की जांच जारी है। बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए TET में निर्धारित अंक प्राप्त करना आवश्यक है। शिक्षा विभाग शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे कड़े कदम उठा रहा है।

बीपीएससी से अनुशंसा प्राप्त शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक दस्तावेजों की जाँच की जा रही है, जिसमें 58 शिक्षक संदेहास्पद पाए गए थे। इन सभी को शोकाज नोटिस भेजे गए थे। समीक्षा के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना है।

शिक्षकों में मची खलबली

इन 18 महिला शिक्षिकाओं को बर्खास्त किए जाने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग के अधिकारी अब अन्य फर्जीवाड़े की जांच में गंभीरता से जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here