रांची/झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 अब अंतिम चरण में है। प्रचार का दौर समाप्त हो चुका है और 20 नवंबर यानी कि आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव प्रचार में इंडिया और एनडीए गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने अपनी-अपनी सभाओं में जनता से वोट की अपील की। आइए जानते हैं किस नेता ने कहां और कितनी सभाएं कीं।

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने की कितनी सभाएं?

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अहम भूमिका निभाई। जहां अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया और 16 सभाएं कीं, वहीं पीएम मोदी ने गढ़वा, गुमला, घाटशिला, चाईबासा, गोड्डा और सारठ में 6 सभाएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने रांची के रातू में एक रोड शो भी किया।

बीजेपी के स्टार प्रचारक: दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री

बीजेपी के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कई सभाएं कीं। योगी ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे के साथ अपनी सभाओं में प्रचार किया, जो चुनाव प्रचार में चर्चा का विषय बना। इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राजस्थान के भजनलाल शर्मा और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी सक्रिय रहे। हिमंता बिस्वा सरमा ने इस चुनाव में 50 से अधिक सभाएं कीं।

कांग्रेस का प्रचार: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

कांग्रेस के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला। खड़गे ने सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, बाघमारा, जमशेदपुर, महागामा और बेरमो में 6 सभाएं कीं। वहीं राहुल गांधी ने अपनी सभाओं में बीजेपी पर हमला बोला और संविधान की किताब के साथ बीजेपी की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी चुनाव के दौरान 10 से अधिक सभाएं कीं।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का प्रचार अभियान

झामुमो ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकी और हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन को प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में सामने रखा। हेमंत सोरेन ने चुनाव के बाद 81 विधानसभा सीटों में 100 से अधिक सभाएं कीं। वहीं, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 100 से ज्यादा सभाएं कीं।

राजद का मोर्चा: लालू यादव और तेजस्वी यादव

इंडिया गठबंधन के लिए लालू यादव ने चुनाव प्रचार में भाग लिया। उन्होंने कोडरमा में सुभाष यादव के लिए सभा की। तेजस्वी यादव ने पूरे झारखंड में 23 सभाएं कीं और चुनावी प्रचार में सक्रिय रहे। भाकपा माले के दिपांकर भट्टाचार्य और सीपीएम की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने भी झारखंड में कई सभाएं कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here