रांची/झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार में राहुल गांधी जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पूर्वी सीट से डॉ. अजय कुमार के पक्ष में प्रचार किया। अपने भाषण में राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा

राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि बीजेपी संविधान को नष्ट करना चाहती है। इसके अलावा उन्होंने जीएसटी को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा। भाषण के दौरान राहुल गांधी ने सभा बीच में रोककर एक सरदार जी से सवाल करना शुरू किया। उन्होंने उनसे पूछा, “आपकी शर्ट कितने की है?” फिर राहुल गांधी ने बताया कि यदि एक आम आदमी 500 रुपए की शर्ट पर उतना ही जीएसटी भरता है, जितना एक अरबपति, तो यह व्यवस्था गलत है। उन्होंने कहा कि यह गलत जीएसटी का परिणाम है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों का कर्ज माफ नहीं किया, बल्कि अमीरों का कर्ज माफ किया है।

राहुल गांधी ने समझाया आर्थिक दृष्टिकोण

गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अडानी और अंबानी जैसे 25 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी अमीरों का कर्ज माफ करते हैं, लेकिन गरीबों के लिए कोई मदद नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमीरों के कर्ज माफ करके उनका पैसा विदेश भेज देती है, जिससे देश का धन बाहर चला जाता है। राहुल गांधी ने यह भी वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो वे जितना पैसा अमीरों को देती हैं, उतना ही पैसा गरीबों को देंगे। इसके परिणामस्वरूप देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, क्योंकि गरीबों के पास पैसे आने से वे देश में खर्च करेंगे।

महिलाओं को 25000 रुपए, रोजगार और कॉलेज

राहुल गांधी ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो हर महिला को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा सात किलो राशन हर महीने, 450 रुपए का गैस सिलेंडर, गरीबों के धान के लिए 3500 रुपए और 15 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा भी सरकार द्वारा दिया जाएगा। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज और हर जिले में एक प्रोफेशनल कॉलेज खोला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी वादा किया कि उनकी सरकार 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here