नई दिल्ली: पद्मभूषण शारदा सिन्हा की हालत अब स्थिर है, जो हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती हुई थीं। बिहार सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं लोक गायिका की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारियों को दिए निर्देश

नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के रेजिडेंट कमिश्नर से संपर्क कर उन्हें यह निर्देश दिया है कि शारदा सिन्हा के इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का आदेश दिया है। यह जानकारी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर साझा की।

संजय झा ने एक्स पर लिखा

संजय झा ने एक्स पर शारदा सिन्हा का फोटो साझा करते हुए लिखा, “पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी एम्स दिल्ली में भर्ती हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के रेजिडेंट कमिश्नर को चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मैंने उनके बेटे से इलाज की स्थिति के बारे में चर्चा की है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here