नई दिल्ली: दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद सीबीआई की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोपों में परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को हिरासत में लिया गया। इन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। यह आम आदमी पार्टी सरकार के जाने के बाद पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।
शिकायतों की जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई ने पहले मिली शिकायतों को सत्यापित किया। जांच के दौरान अलग-अलग स्तरों पर भ्रष्टाचार के प्रमाण मिले। इन तथ्यों के आधार पर अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई। फिलहाल, सीबीआई की टीम इनसे गहन पूछताछ कर रही है।
मंगलवार शाम को हिरासत, सुबह गिरफ्तारी
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम को ही परिवहन विभाग के इन अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया था। उन पर गाड़ियों से अवैध वसूली और गलत तरीके से चालान काटने के आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में 6 टी4 और टी5 स्तर के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई।
परिवहन विभाग में मचा हड़कंप
बुधवार सुबह इन सभी अधिकारियों को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए की गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।




































