नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करते हुए अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर कर दिया। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने अपनी सहयोगी जेडीयू और लोजपा (रामविलास) के लिए दो सीटें छोड़ दी थीं, लेकिन इन सहयोगी दलों को अपनी सीट जीतने में कोई सफलता नहीं मिली। लोजपा (रामविलास) को देवली सीट दी गई थी, जहां पार्टी के उम्मीदवार को बुरी हार का सामना करना पड़ा।
चिराग पासवान की पार्टी के प्रत्याशी की हार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में एनडीए की सहयोगी लोजपा (रामविलास) के देवली से उम्मीदवार दीपक तंवर की हार हो गई। आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान ने भारी मतों से जीत हासिल की। दीपक तंवर को 50,209 वोट मिले, जबकि प्रेम चौहान को 86,889 वोट मिले। दीपक तंवर को 36,680 वोटों से पराजय का सामना करना पड़ा। चिराग पासवान ने पूरी ताकत लगाई थी, लेकिन दिल्ली की जनता ने उनकी पार्टी और उम्मीदवार को सिरे से नकार दिया। इस चुनाव में बिहार से पार्टी के सभी नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए देवली भेजा गया था, लेकिन परिणाम पूरी तरह से चिराग पासवान के लिए निराशाजनक रहे।
जेडीयू की भी बुरी हार

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सहयोगी जेडीयू के लिए बुडारी सीट पर एक उम्मीदवार छोड़ी थी, और शैलेन्द्र कुमार को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन जेडीयू के उम्मीदवार को भी हार का सामना करना पड़ा, जिससे पार्टी को एक और बड़ा धक्का लगा।
ALSO READ



































