पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 13 दिसंबर और 4 जनवरी को आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की अंतरिम Answer Key जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने छात्रों से संबंधित प्रश्नों पर दावा आपत्ति देने की अपील की है।
दावा आपत्ति की प्रक्रिया और अंतिम परिणाम
आयोग ने बताया कि उम्मीदवार 16 जनवरी तक अपनी दावा आपत्ति जमा कर सकते हैं। इस अवधि में जो भी दावा आपत्तियां प्राप्त होंगी, उनके आधार पर विषय विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी। समिति उन सवालों के निष्पादन की जांच करेगी और अंत में अंतिम Answer Key जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि दावा आपत्ति की प्रक्रिया के बाद, प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जाएगी।
बीपीएससी परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
बीपीएससी परीक्षा बिहार के पहले चरण में 911 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हालांकि, पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया था, जिसे बाद में 4 जनवरी को फिर से आयोजित किया गया था।



































