पटना: जदयू की पटना महानगर इकाई के कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर जिलाध्यक्ष आसिफ कमाल ने की। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार की पहल पर 1.2 लाख महिलाओं को दो-दो लाख रुपये की विशेष सहायता दी जा रही है।

महिलाओं के लिए चल रहे 10 लाख से अधिक जीविका समूह

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य में 10.63 लाख महिलाओं के जीविका समूह संचालित हैं। तालाब के रखरखाव और बकरी पालन के लिए भी सरकार आर्थिक मदद दे रही है। इस बार सरस मेला में बिहार की महिला उद्यमियों को स्टाल लगाने में प्राथमिकता दी गई है।

संवाद यात्रा के जरिए जुड़ेंगी महिलाएं

चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार महिलाओं पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने शराबबंदी जैसे बड़े फैसले महिलाओं के समर्थन से लिए हैं। अब मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम के जरिए योजनाओं का फीडबैक लेंगे।

आरक्षण से महिलाओं और कमजोर वर्ग को फायदा

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करने के लिए आरक्षण लागू किया। पहले अनुसूचित जाति को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

देश में महिलाओं के लिए बना मॉडल

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में महिलाओं और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए बेहतरीन काम हुआ है। महिलाओं के लिए उनकी योजनाएं देश में एक मॉडल बन गई हैं।

पार्टी करेगी योजनाओं के लाभ का विस्तार

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लक्ष्य पर काम करेगी।

सम्मेलन में कई वरिष्ठ नेता शामिल

इस सम्मेलन में पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, कहकशां परवीन, रामसेवक सिंह, ललित नारायण मंडल, अरुण मांझी, निहोरा प्रसाद यादव और अरविंद निषाद ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here