नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में बड़ा धमाका हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि धमाका किस प्रकार का था।
सफेद पाउडर बरामद, विशेषज्ञ जुटे जांच में
धमाके की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कंट्रोल रूम को फायर विभाग द्वारा प्रशांत विहार के बंसी स्वीट्स में धमाके की सूचना दी गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से सफेद पाउडर जैसी सामग्री मिली है।
अफवाहों से बचें, जांच जारी
पुलिस ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। ठीक ऐसा ही धमाका एक महीने पहले रोहिणी इलाके में भी हुआ था, जहां से सफेद पाउडर बरामद किया गया था।
































