पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज बिहार एसटीईटी का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 4,23,822 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 2 लाख 97 हजार 793 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
पेपर 1 और पेपर 2 का परिणाम
बिहार एसटीईटी के परिणाम में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों को शामिल किया गया है। पेपर 1 में कक्षा 9 और 10 के लिए 1 लाख 94 हजार 694 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी पास प्रतिशत 73.77 प्रतिशत रही। वहीं, पेपर 2 में कक्षा 11 और 12 के लिए 1 लाख 3 हजार 50 अभ्यर्थी पास हुए हैं, और इसका पास प्रतिशत 64.44 प्रतिशत रहा।
इस तरह करें चेक
बिहार बोर्ड की ओर से यह रिजल्ट 18 नवंबर की दोपहर 1:45 बजे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी किया गया। इससे पहले BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट के बारे में घोषणा की थी। बिहार बोर्ड के उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी वेबसाइट पर डालकर लॉग इन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कुल पास प्रतिशत 70.25
दोनों पेपर के परिणाम को मिलाकर 45 विभिन्न विषयों में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 4,23,822 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से कुल 2 लाख 97 हजार अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस प्रकार, कुल पास प्रतिशत 70.25 प्रतिशत रहा है।
क्वालीफाइंग अंक
सामान्य वर्ग के लिए 75 अंक, ईबीसी के लिए 68.25, ईडब्ल्यूएस के लिए 63.75, ओबीसी के लिए 60 अंक, एससी-एसटी के लिए 60 अंक, इसके अलावा महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी 60 अंक आवश्यक हैं।
































