tejaswi yadav
tejaswi yadav

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देर रात अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से आभार यात्रा पर रवाना होते समय मीडिया से बातचीत की और एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया।

आरक्षण पर तेजस्वी यादव का बयान

तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन और अदालत तक आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हम किसी भी हाल में आरक्षण को शेड्यूल 9 में शामिल करवा कर ही दम लेंगे। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में हमारी याचिका पर नोटिस जारी हो चुका है, और जब सुनवाई की तारीख आएगी, तो हम मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे।

आभार यात्रा के बारे में तेजस्वी की बातें

तेजस्वी यादव ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, जो पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। उनका मानना है कि नेताओं का सीधा संवाद कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण है ताकि सही फीडबैक मिल सके और संगठन को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि नवंबर-दिसंबर में वह फिर से जनता के बीच जाएंगे और संगठन को मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे।

पटना सिटी में भाजपा नेता की हत्या और अन्य घटनाओं पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया

पटना सिटी में भाजपा नेता की हत्या पर तेजस्वी यादव ने दुख जताया और कहा कि हाल ही में उनके पार्टी के विधायक की पत्नी से चेन लूट ली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पुलिस के ट्रांसफर और पोस्टिंग में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरी तरह से नियंत्रण खत्म हो चुका है और उनकी सरकार अपराधियों को बढ़ावा दे रही है।

नीतीश से मुलाकात और वापसी पर बोले

सूचना आयुक्त के दो पद को भरने के लिए बैठक बुलाई गई थी, उसी में मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी।नीतीश कुमार पर अब किसी को भरोसा रह गया है क्या? दो बार जीवित कर दिया है अब बार-बार थोड़ी करेंगे।

ALSO READ

बिहार में टल सकता है जमीनों के सर्वे का काम, लोगों की नाराजगी से डबल इंजन सरकार पर पड़ा दबाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here