पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्य नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ आईएएस अधिकारी पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को को दबाकर रखना चाहते हैं। यही कारण है कि अच्छे अधिकारी बिहार में रहना नहीं चाहते. इससे बिहार की कानून व्यवस्था भी चरमरा रही है. तेजस्वी के इस बयान पर सियासी बवाल मच गया. उन पर बीजेपी नेता मंगल पांडे ने हमला बोला है.
आरएस भट्टी के DG बनाए जाने पर तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया
वहीं गुरुवार को तेजस्वी ने स्थानीय मीडिया से पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डीजी बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा किया। तेजस्वी ने कहा सभी को मालूम है कि डीजीपी की ताकत सीआईएसएफ के डीजी से कहीं अधिक है। लेकिन भट्टी अपना पद छोड़ कर वहां जा रहे हैं। इसमें कोई न कोई बात तो होगी ही। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की बिहार यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार उनके लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। भाजपा की स्थिति यह है कि वह इतने वर्षो में बिहार में अपने बूते सरकार तक नहीं बना पाई।
तेजस्वी यादव पर मंगल पांडेय ने हमला बोला
बता दें वहीं तेजस्वी यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अब हमला बोला है। मंगल पांडेय ने कहा है कि लालू यादव-रबड़ी देवी के राज के 15 वर्ष की डराने वाली कहानी किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार लालू यादव के शासन की शुरुआत से अंत तक में अपहरण के कांड की संख्या 6494 हैं।
ALSO READ




































