Independence Day 2024
Independence Day 2024

पटना: बिहार के मोतिहारी जिले की एकमात्र पंचायत मुखिया सुनीता देवी को पीएमओ (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय) ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. यह निमंत्रण मुखिया सुनीता देवी को उनके बेहतर काम के लिए दिया गया है. इस कार्यक्रम में सुनीता देवी के आने-जाने से लेकर ठहरने तक की सभी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी. सुनीता देवी छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के महुआव पंचायत की मुखिया हैं.

बता दें, महुआवा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी को अपने पंचायत में बेहतर कार्य करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस यानी PMO की तरफ से बुलावा आया है. जिले की एकमात्र चयनित मुखिया सुनीता देवी स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिल्ली के लाल किले के प्राचीर पर बतौर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं. मुखिया के दिल्ली आने-जाने समेत कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की सारी व्यवस्था सरकार के स्तर पर की जाएगी.

बेहतर काम करने पर मिला PMO से आमंत्रण

कार्यक्रम में मुखिया सुनीता देवी के आने की जानकारी मिलते ही पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल हो गया. बता दें कि पंचायत में विभिन्न स्तरों पर अच्छा कार्य करने वाले सभी जन प्रतिनिधियों के प्रदर्शन के आधार पर सुनीता देवी के नाम का चयन किया गया है और उनके नाम प्रस्ताव भेजा गया. सुनीता देवी ने इतने कम वक्त के कार्यकाल में पंचायत को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया और संवारा हैं.

मुखिया सुनीता देवी ने सरकार की योजनाओं को सही मायने में पारदर्शी और लोगों तक पहुंचाने में मदद की. उनका महुआवा पंचायत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, जहां मुखिया ने अपने प्रयास से भारत-नेपाल के बीच प्रवेश द्वार भी बनवाया. जब लोग इन द्वारों से गुजरते हैं, तो उन्हें बिल्कुल अलग स्तर का अनुभव होता है। द्वार भी बहुत बड़ा और सुंदर है. इस पंचायत में कचरे के उठाने का काम नियमित तौर पर होता है. साफ-सफाई की सारी जिम्मेदारी प्रबंधक की है। पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की सड़कें और स्कूल बेहतर स्थिति में हैं। मुखिया सुनीता देवी ने हाई स्कूल में चारदीवारी के साथ एक मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र भी स्थापित करवाया है, जहां बच्चे पढ़ाई के अलावा खेल भी सकते हैं। तीन साल की अवधि में सुनीता देवी ने अनेकों बेहतर कार्य किए हैं, जिसकी बदौलत उन्हें PMO की तरफ से अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया, ताकि उन्हें अपने इस बेहतरीन कार्य का प्रशस्ति पत्र मिल सके. सुनीता देवी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाग लेना यह बड़े सौभाग्य की बात होती है.

ALSO READ

सना मकबूल बनीं Bigg Boss OTT 3 Winner, रैपर नेजी रहे फर्स्ट रनरअप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here