IAS संजीव हंस के आरोप पर बोले पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर
IAS संजीव हंस के आरोप पर बोले पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर

पटना: 1997 बैच के IAS अधिकारी हंस इस समय चर्चा में हैं। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी संजीव हंस पर कार्रवाई की गई है. जिसके बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही पार्टियां इसका बखान कर रही हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ विभाग चला रही है, जबकि सत्तारूढ़ दल का कहना है कि हमारे कार्यकाल के दौरान गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अब इस मामले में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख़्यमंत्री और भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

भाजपा विधायक और पूर्व उपमुख़्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जांच एजेंसी अपना कार्य कर रही है। इस बारे में ज्यादा कुछ क्या ही कहा जा सकता है। ED अपना काम कर रही है और सरकार ने उन्हें जिस विभाग की जिम्मेदारी दी थी उससे पदमुक्त भी कर दिया है और जांच एजेंसी जैसे -जैसे एक्शन लेगी वैसे -वैसे बिहार सरकार का भी एक्शन होगा।

इसके अलावा अधिकारीयों पर एक्शन को लेकर JDU की नाराजगी के सवाल पर BJP विधायक ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। इसमें क्या ही कोई नाराज होगा। इसमें जो जांच एजेंसी है वो काम कर रही है। इसके बाद भी जो अधिकारी होंगे जो जांच की पकड़ में आएंगे उसपर हमारा सरकार एक्शन लेगा। हमलोग इसमें कोई गलत बात क्या है ?

ALSO READ

Independence Day 2024: मोतिहारी की मुखिया को दिल्ली से आया बुलावा, स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी से मिलेगा सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here