पटना: हरिपुर कादराबाद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक मुस्लिम शिक्षक द्वारा श्रीराम और हनुमान जी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर पैगंबर पर कोई टिप्पणी की जाए तो फतवा जारी होता है, लेकिन श्रीराम और हनुमान के बारे में टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि इस शिक्षक पर देशद्रोह का मामला चलना चाहिए और केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा।

मामला दर्ज और स्पष्टीकरण की मांग

इस मामले में बीडीओ अभिषेक राज ने शिक्षक मो. जियाउद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

क्या हुआ था?

शिक्षक ने कक्षा में बच्चों को बताया कि हनुमान जी नमाज अदा करते थे और श्रीराम को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते थे। यह बात सुनकर बच्चे घर लौटे और अपने अभिभावकों को बताया, जिसके बाद अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कार्रवाई की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here