Rakshabandhan 2024
Rakshabandhan 2024

पटना: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के इको पार्क पहुंचे और पेड़ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. इस मौके पर सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा विभिन्न विभागों के प्रमुख और अधिकारी मौजूद रहे। CM ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी।

बता दें, CM नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर पटना स्थित राजधानी वाटिका में ‘बाम्बेक्स इपलीटिका’ वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। CM ने इस मौके पर राजधानी वाटिका में ‘डोरंडा’ पौधे का रोपण भी किया।

13 अगस्त 2012 को मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर “बिहार वृक्ष संरक्षण दिवस” का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पौधों की रक्षा करना और अधिक से अधिक पेड़ लगाना था। जलवायु परिवर्तन से हमारे ग्रह को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पेड़ लगाना और उनकी रक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण है। जल जीवन हरियाली जैसी योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में भी तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे है। सीएम नीतीश ने एक्स पर लिखा, “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्यौहार है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, पटना के डीएम डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी शामिल रहे।

ALSO READ

नीतीश सरकार का बड़ा निर्णय, अब खोलेगी सब्जी की दुकान, ये है सहकारिता विभाग का नया प्लान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here