नीतीश सरकार का बड़ा निर्णय
नीतीश सरकार का बड़ा निर्णय

पटना: बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है. सब्जी की आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को नीतीश सरकार सहायता करेगी। उनके उत्पादों को बाजार मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए सहकारिता विभाग ने योजना बनायी है. अब विभाग ने आर्गेनिक तरकारी बेचने के लिए सब्जी बूथ खोलने का निर्णय लिया है। पहले चरण में ट्रायल के तौर पर राजधानी पटना सहित प्रमुख शहरों में पंद्रह बूथ खोले जाएंगे।

बता दें, आर्गेनिक सब्जी के उत्पादन में लागत ज्यादा लगती है। ऐसे में इसका दाम ज्यादा होता है जबकि खुले बाजार में कम कीमत की सब्जी उपलब्ध रहती है। इसलिए इसे बेचने के लिए किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार नहीं मिल पाता है। उन्हें कम कीमत पर ही उत्पाद बेच पड़ता है। सब्जी बूथों के जरिए किसानों को आर्गेनिक तरकारी के उचित दाम दिलाने की कोशिश की जाएगी।

फिलहाल में ऑनलाइन सब्जियां बेची जा रही हैं। तरकारी मार्ट से सब्जियां खरीद सकते हैं। मार्ट से कई होटल, इस्कॉन मंदिर जैसी संस्थाएं सब्जी खरीद रही हैं। आम दिनों में तरकारी मार्ट से हर दिन 75,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की सब्जियां बिक रही हैं. 2019 तक, वेजफेड के माध्यम से 74,251 टन सब्जियां बेची गईं, जिससे 130 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। उधर, वर्तमान में राज्य के 20 जिलों के 300 प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी सहकारी समितियां गठित हैं। करीब 41 हजार इसके सदस्य बन चुके हैं। सरकार की योजना सभी जिलों में इसका विस्तार करने की है। इसे देखते हुए सहकारिता विभाग अभी से ही इसके लिए बाजार विकसित करने की तैयारी कर रहा है। सब्जी बूथ उसी दिशा में एक कदम है।

ALSO READ

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता पुलिस पर सवाल उठाकर फंसे TMC सांसद, फेक न्यूज के आरोप में मिला नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here