रांची/झारखंड: धनबाद मंडल जेल में बंद भोजपुरी गायक भरत शर्मा की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गयी. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया गया. फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।
दरअसल, 13 जून 2018 को विशेष आर्थिक अपराध न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने आयकर विभाग से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर टीडीएस भुगतान स्वीकार करने के तीन अलग-अलग मामलों में भरत शर्मा को दोषी पाया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। भरत शर्मा ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी और 27 जून, 2024 को झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई के दौरान, हाइ कोर्ट ने भरत शर्मा को निचली अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद बीते शुक्रवार को भरत शर्मा ने धनबाद सिविल कोर्ट में सरेंडर किया।
बता दें धनबाद की आर्थिक अपराध की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमार की कोर्ट ने भरत शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल भेजे जाने के 2 दिन बाद ही भरत शर्मा की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ALSO READ
कल से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, विपक्ष ने की सरकार को घेरने की बड़ी तैयारी