पटना: शुक्रवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस को सभी पुलिस स्टेशनों में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंचने लगी हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
CM ने खली पदों पर शीघ्र बहाली करने का दिया आदेश
मु्ख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस में संख्या बढ़ाने को ध्यान में रख 2, 29, 144 पद स्वीकृत किए जा चुके हैंं। अभी 1,106,436 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। शेष रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करें। राज्य सरकार ने 2013 से ही पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान किया हुआ है। अभी बिहार में महिला पुलिसकर्मी की संख्या बढ़कर 30000 हो गई है।
पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही: DGP
CM की समीक्षा बैठक में गृह मंत्रालय के प्रमुख सचिव अरविंद चौधरी और डीजीपी आर.एस. भट्टी को अपराध नियंत्रण को ले किए जा रहे कार्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस हर वक्त पूरी तरह अलर्ट पर है. भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि संबंधी मामलों की लगातार निगरानी की जाती है। पूरे राज्य में 20 मिनट के भीतर 112 पुलिस अधिकारी उपलब्ध होने से नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएँ प्राप्त हो रही है।
समीक्षा बैठक में CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. एस सिद्धार्थ, सचिव अनुपम कुमार व पुलिस महकमे के कई आला अधिकारी मौजूद थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जुड़े थे।
ALSO READ