बिहार पुलिस पर शराब बंटवारे का आरोप
बिहार पुलिस पर शराब बंटवारे का आरोप

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. आये दिन अवैध शराब कारोबारी पकड़े जा रहे हैं, हालांकि शराबबंदी कानून के नाम पर पुलिस द्वारा अवैध उगाही और अन्य तरह के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां पुलिस पर तस्करों से जब्त शराब को बांटने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जितनी शराब जब्त की है उससे कम का जिक्र FIR में किया गया है।

दरअसल, भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के मोखलिसा से भारी मात्रा में बीयर के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने एक शराब तस्कर के पास से एक बैग बरामद किया, जिसमें बड़ी संख्या में बीयर की बोतलें थीं. पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्षणपुर निवासी मो. कामरान अंसारी और दिनेश शर्मा के रूप में की गयी है। अब पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर बीयर इकट्ठा करने और उसे बांटने की बात हो रही है. पुलिस से मिली जानकारी में कहा गया है कि दो बाइक सवार शराब तस्करों को पकड़ा गया है। तस्करों के पास से 55 पीस किंगफिशर ब्रांड की केन बीयर बरामद किया गया है जबकि पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीर में गीधा थानाध्यक्ष दो आरोपितों के साथ टेबल पर 57 बियर की बोतल के साथ बैठी हैं।

जब गीधा थानाध्यक्ष प्रिया शीला से पूछा गया तो उन्होंने कहा की 55 पीस किंगफिशर की बोतल पकड़ी गई हैं, जबकि थानाध्यक्ष प्रिया शीला जिस टेबल पर बियर की बोतल रख कर शराब तस्करों और बीयर की बोतल के साथ फोटो खिंचवा कर अपने अधिकारियों को सूचना दी है उस टेबल पर 57 पीस बियर की बोतल रखी गई है। अब इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ALSO READ

ED की रडार पर बिहार के कई बड़े अधिकारी, IAS अधिकारी संजीव हंस मामले में ED की जांच तेज; कई ठिकानों पर पड़ी रेड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here