पटना: ट्रेनों में अब टीटीई की मनमानी नहीं चलेगी। अब उन पर भी नजर रखी जा रही है. साथ ही यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों से भी निजात मिल जाएगी। अगर टीटीई जानबूझकर निजी फायदे के लिए किसी यात्री को निशाना बनाता है तो वह तुरंत पकड़ा जाएगा। ऐसी घटनाओं और शिकायतों पर नियंत्रण पाने के लिए भागलपुर समेत मालदा जिले के सभी इलाकों में ऑपरेशन ब्लैक बॉक्स चलाया जायेगा. हवाई अड्डों की तरह, रेलवे में ऑपरेशन ब्लैक बॉक्स के लिए टीटीई को अपनी ड्यूटी, टिकट चेकिंग, जुर्माना वसूली आदि के बारे में पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। उन्हें अपनी फोटो भी पोस्ट करनी होगी. इसके जरिए कम से कम दो दिन का ब्योरा अपलोड करना अनिवार्य होगा। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट की तर्ज पर ऑपरेशन ब्लैक बॉक्स चलाया जाएगा। इसे लेकर एक विशेष क्यूआर कोड तैयार कराया गया है, जिसे मालदा रेल मंडल के अधीन सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर लगाया जाना है।
एक क्लिक में टिकट जांच से जुड़ी सूचना ले सकेंगे आम यात्री
सीटीआई ने जानकारी दी कि QR कोड से रेलवे के अधिकारी के साथ आम यात्री भी टिकट चेकिंग की जानकारी ले सकते हैं। QR कोड स्कैन करने पर पता चलेगा कि कौन टीटीई कहां, कितने यात्रियों को टिकट निर्गत किया। साथ ही किस स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है, उसकी भी जानकारी मिलेगी।
टीटीई टिकट जांच में फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेंगे। टीटीई बड़े स्टेशनों पर टिकट चेकिंग तो करते हैं, लेकिन छोटे-छोटे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग नहीं हो पाती, जिसका लाभ बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री उठाते हैं। इससे रेलवे को राजस्व का नुकसान होता है। अब ऑपरेशन ब्लैक बॉक्स से टीटीई को अपनी भौतिक स्थिति की जानकारी अपलोड करनी होगी, जिसकी निगरानी मुख्यालय से की जाएगी।
ALSO READ




































