IPS Kamya Mishra
IPS Kamya Mishra

पटना: दरभंगा जिले में सोमवार की रात एक गंभीर घटना घटी. यहां बिरौल थाने के सुपौल बाजार के जीरात मोहल्ला स्थित घर में मुकेश सहनी के पिता की लाश मिली। VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

पुलिस ने अब मामले में एसआईटी का गठन किया है. जीतन सहनी हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा कर रही हैं. आपको बता दें कि काम्या मिश्रा को बिहार में “लेडी सिंघम” के नाम से जाना जाता है। ग्रामीण एसपी पर नियुक्ति से पहले काम्या मिश्रा पटना के सचिवालय थाने में पोस्टेड थीं।

तेज-तर्रार IPS अफसर के बारे में

दरभंगा ग्रामीण आईपीएस काम्‍या मिश्रा (IPS Kamya Mishra) ने बहुत ही कम उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की थी।
काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। काम्या को हिमाचल कैडर से बिहार कैडर में स्थानांतरित किया गया था। काम्या मिश्रा पटना में गाय घाट शेल्टर होम केस (Gaighat Shelter Home Case, Patna) सहित कई बड़े मामलों की जांच कर चुकी हैं।

पुलिस के हाथ अबतक क्या-क्या लगा?

जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस को एक बक्सा मिला. बक्सा जीतन के घर के पीछे मिला। पुलिस को शक है कि या तो चोरी या फिर ध्यान भटकाने के लिए बक्सा फेंका गया होगा। ग्रामीणों ने जीतन सहनी मामले की भी जानकारी दी. ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना सुबह 4 बजे जीतन सहनी भजन बजाया करते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। जब घर से कोई आवाज नहीं आई तो उनको शक हुआ और सब उन्हें देखने पहुंचे। दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर उन्हें क्षत-विक्षत हालत में लाश मिली।

ALSO READ

मुकेश सहनी के पिता के निधन से सियासी गलियारों में शोक की लहर, मांझी और चिराग संग तमाम दलों ने जताया दुख; हत्या की जांच के लिए SIT गठित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here