Bhagalpur Muharram Juloos
Bhagalpur Muharram Juloos

पटना: मुहर्रम को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों से अखाड़ा जुलूस व ताजिया जुलूस के समय एहतियात के तौर बिजली बंद रहेगी। जूलूस निकलने तक उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। जुलूस निकलने के बाद ही संबंधित फीडर को चालू कर बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी। अखाड़े का जुलूस 9वें और 10वें दिन अलग-अलग इलाकों से चलकर इमामबाड़ा पहुंचेगा. वहीं मुहर्रम महीने की 10वीं तारीख को अखाड़ा जुलूस व ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। दोपहर 2:35 बजे कोतवाली इमामबाड़ा से ताजिया जुलूस निकाला जाएगा और रात में अखाड़ा जुलूस पहलाम के लिए शाहजंगी कर्बला पहुंचेगा।

कई इलाकों में झूल रहे बिजली के तार

वहीं, ऐसे कई जगह हैं जहां बिजली के तार अब भी झूल रहे हैं। मौलानाचक, गनीचक, पंसल्लाचौक, स्टेशन चौक, हुसैनपुर, तिवारी तालाब चौक पर तार झूल रहे हैं। इन जगहों से अखाड़ा जुलूस गुजरने के अलावा ताजिया जुलूस भी जाता है। खासकर कोतवाली चौक से निकलने वाला ताजिया और मौलानाचक से निकलने वाले ताजिया को तिवारी तालाब चौक से पंखाटोली चौक, पंसल्ला चौक, गनीचक के पास परेशानी होगी।

2006 में झुलस गए थे 20-25 लोग

वर्ष 2006 में जुलूस के समय पंखाटोली के पास ताजिया में तार सटने से 20-25 लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए थे। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, भागलपुर आपूर्ति क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता रितु अभिषेक ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। मुहर्रम के दौरान ताजिया निकालने से विद्युत से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए विभाग के पदाधिकारी स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर विद्युत लाइन पर अपनी नजर बनाए रखेंगे। सभी क्षेत्र सुरक्षित होने की सूचना प्राप्त होते ही एक–एक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चालू किया जाएगा।

ALSO READ

BIHAR POLITICS: मायावती ने बढ़ा दी CM नीतीश और तेजस्वी की चिंता! विधानसभा चुनाव में ‘खेला’ करने की तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here