पटना: CM नीतीश कुमार के गृहनगर नालंदा जिले में दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला अपने पड़ोस में रहने वाले शख्स से कर्ज के रूप में दिए रुपए वापस लेने गई थी। यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मनशूर नगर मोहल्ला की है। मृतक महिला की पहचान मनशूर नगर निवासी संतोष चौधरी की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में की गई है.
बताया जा रहा है कि सुलेखा देवी ने धारो चौधरी को 20 हजार रुपये उधार दिये थे. सोमवार को सुलेखा धारो चौधरी के घर गई थी और उससे पैसे की मांग की थी. वहां से वापस घर लौटने के दौरान धारो चौधरी ने उसे गोली मार दी।
गोली लगने से सुलेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों ने महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया.
ALSO READ
































