औरंगाबाद में पुल का डायवर्सन ध्वस्त
औरंगाबाद में पुल का डायवर्सन ध्वस्त

पटना: बिहार में पुल, पुलिया और सड़कें ध्वस्त होने के कारण, औरंगाबाद में एक निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन पानी में बह गया है। डायवर्सन के टूटने से इस इलाके के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से भंग हो गया है। सड़क मार्ग भंग होने के बाद इलाके के लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी है और लोग भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, देव प्रखंड के चट्टी बाजार में अंबा-देव रोड में पुल का निर्माण चल रहा है. यातायात सुचारू रखने के लिए पुल के बगल में डायवर्सन बनाया गया है। पानी के तेज बहाव के कारण डायवर्सन पानी में बह गया और कई गांवों को संपर्क भंग हो गया है। डायवर्सन के पानी में बहने के बाद इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता की वजह से निर्माण काम में एजेंसी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकार के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का आने-जाने का यही एक मात्र रास्ता था, जो अब टूट चुका है।

बता दें कि बिहार में 18 जून से शुरू हुआ पुल टूटने का सिलसिला अब भी जारी है. राज्य के विभिन्न हिस्सों से पुल-पुलियों के टूटने की खबरें आती रहती हैं। विपक्षी दल इसे लेकर सरकार पर हमलावर हैं और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, वहीं सत्ताधारी दल इसे आरजेडी के भ्रष्टाचार का नतीजा करार दे रहे हैं।

also read

CUET UG 2024: फिर से होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here