CUET-UG 2024
CUET-UG 2024

नई दिल्लीः एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी-यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित करने का फैसला किया है। NTA आगामी 19 जुलाई को एक हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। NTA की तरफ से रविवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि CUET-UG 2024 परीक्षा के संबंध में 30 जून को उम्मीदवारों से मिली शिकायतों के साथ-साथ 7 से 9 जुलाई के बीच भेजी गई शिकायतों की समीक्षा की गई है। इन शिकायतों के आधार पर उम्मीदवारों को लिए 19 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में दोबारा परीक्षा आयोजित होगी।

7 जुलाई को एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी की सीयूईटी-यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर की जारी की थी कहा था कि परीक्षा के संचालन के बारे में अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायत सही पाई जाती है तो 15 से 19 जुलाई के बीच फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। NTA ने दोबारा परीक्षा का शेड्यूल तो जारी कर दिया है लेकिन इसके नतीजों के एलान पर कुछ नहीं कहा है।

परीक्षा परिणाम की घोषणा में दो सप्ताह की देरी हो गई है और ना ही परीक्षा का फाइनल आंसर की ही जारी किया गया है। हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि NEET और NET सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतों के कारण CUET-UG 2024 परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी हुई है। गौरतलब है कि जिन 1000 उम्मीदवारों के लिए एनटीए दोबारा परीक्षा आयोजित कर रहा है, उनमें 250 अभ्यर्थी हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल से हैं जो नीट पेपर लीक के लिए भी जांच के दायरे में हैं।

ALSO READ

ONE NATION ONE RATE: पूरे देश में एक ही होंगे सोने-चांदी के रेट, जल्द होने जा रहा है बड़ा बदलाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here