पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान सामने आया है। जीतन राम मांझी ने हाजीपुर में नीति आयोग का नाम लेकर सब कुछ साफ कर दिया है.
पत्थर पर माथा फोड़ना उचित नहीं
जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि नीति आयोग ने साफ मना कर दिया है कि हम किसी को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देंगे। इसलिए पत्थर पर कोई माथा फोड़ेगा तो यह कोई उचित बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जितनी राशि एवं अन्य योजनाओं की जरूरत होगी। PM नरेंद्र मोदी बिहार को देंगे।
गौरतलब हो कि जदयू बिहार के विशेष राज्य के दर्जा के लिए केंद्र से मांग कर रही है। लेकिन जीतन राम मांझी ने जो बयान दिया है उससे बिहार की राजनीति गरमा गई है। बिहार में NDA के साथी जीतन राम मांझी ने विशेष दर्जे की मांग को खारिज किया है। बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने वाले नेताओ को मांझी ने यहा तक कह दिया की बिहार को विशेष दर्जे की मांग करना पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। मांझी ने विशेष दर्जे की मांग करने वाले नेताओ को नसीहत देते हुए कहा की यह ठीक नहीं है। हाजीपुर में खादी उद्योग के एक कार्यक्रम में पहुंचे जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज करते हुए कहा की बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग बेमानी है।
ALSO READ
BIHAR WEATHER TODAY: बिहार के 5 जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ें IMD का नया अपडेट



































