नई दिल्लीः पड़ोसी देश नेपाल में भूस्खलन से दो बसें त्रिशोली नदी में बह गईं। इस घटना में 60 से ज्यादा बस यात्री नदी में बह गये. इस घटना में सात भारतीयों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग लापता हैं. नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. दोनों बसों में ड्राइवर समेत कुल 63 लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। ये घटना नेपाल के चितवन की है.
पूरा मामला
दोनों बसें सावधानीपूर्वक नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही थीं। सुबह 3.30 बजे एंजल बस और गणपति डीलक्स बस दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। एक बस में 24 लोग और दूसरी में 41 लोग सवार थे. हादसा के दौरान ही तीन लोग बस से बाहर कूद गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के मुताबिक, नेपाल रोड प्रशासन ने लगातार बारिश के कारण नारायणघाट-काठमांडू मार्ग पर 15 दिनों के लिए यातायात निलंबित कर दिया था, लेकिन मार्ग पर वाहन चलते रहे। इस घटना में सात भारतीयों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग लापता हैं. लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में तलाशी अभियान चला दिया गया है।
ALSO READ
BIHAR POLITICS: ‘पुल नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार…’, तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर तीखा तंज



































