Bihar News
Bihar News

पटना: बड़ी खबर खगड़िया से सामने आई है, जहां एसपी और एसडीपीओ समेत नौ पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है. खगड़िया के पूर्व एसपी जो अब सीवान के एसपी हैं, उन्होंने एसडीपीओ समेत तत्कालीन नौ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और मामले की जांच कर रहे हैं. चित्रगुप्त नगर थाना में जिले के तत्कालीन एसपी अमितेश कुमार, तत्कालीन सदर एसडीपीओ सुमित कुमार (वर्तमान में नालंदा जिला), सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह(वर्तमान में औरंगाबाद जिले में तैनात), तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सदर पवन कुमार, तत्कालीन मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार (वर्तमान में अलौली थाना में तैनात), अमलेश कुमार, तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन के तत्कालीन मेजर महेन्द्र प्रसाद सिंह, एसआई निलेश कुमार समेत 9 पुलिस अधिकारियों को नामजद किया गया है।

मानसी थाना के तत्कालीन SI अमलेंदू प्रसाद सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम के आदेश पर खगड़िया के पूर्व एसपी-एसडीपीओ संग तत्कालीन 9 पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जानकारी के अनुसार, मानसी थाना में पदस्थापित रहे तत्कालीन दारोगा अमलेंदू सिंह की याचिका पर सुनवाई बाद सीजेएम द्वारा प्राथमिकी के आदेश 6 मई 2024 को दिया गया था। प्राथमिकी 4 जुलाई 2024 को दर्ज की गई।

अमलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व SP समेत 9 पुलिस अधिकारियों पर सदर अस्पताल में घेरकर मारपीट, मोबाइल छीन लेने सहित दूसरे आरोप लगाते हुए सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया गया था। जिसमें सीजेएम के निर्देश पर चित्रगुप्त नगर थाना में पूर्व SP समेत 9 पुलिस अधिकारियों को नामजद आरोपित बनाते हुए पर प्राथमिकी दर्ज की है। खगड़िया एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा कि सीजेएम के आदेश पर चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

ALSO READ

MONEY LAUNDERING: बिहार में ED बड़ा एक्शन, पूर्व उप शिक्षा निदेशक की 2.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here