Money Laundering
Money Laundering

पटना: प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में उप निदेशक रहीं विभा कुमारी की ढाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर ली है। निदेशालय ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की. विभा कुमारी बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में शिक्षा उप निदेशक के पद पर कार्यरत थीं. करीब दो साल पहले उनके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से 52 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था.

5 नवंबर, 2022 को EOU ने की थी छापेमारी

इसके बाद 5 नवंबर, 2022 को ईओयू ने उनके दानापुर (पटना) स्थित वसीकुंज अपार्टमेंट के साथ वैशाली स्थित उनकी ससुराल और बेली रोड स्थित आवास पर एकसाथ छापेमारा की। छापेमारी के समय उनके ठिकाने से बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों में निवेश के दस्तावेज के साथ अन्य संपत्ति ईओयू के हाथ लगी।

छापेमारी के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

इसके बाद ईओयू की कार्रवाई के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अब इसी मामले में केस दर्ज करते हुए ईडी ने कोर्ट से इजाजत लेकर विवा कुमारी की करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है.

ALSO READ

क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला? उद्धव ठाकरे ने अपने सभी विधायकों को होटल में किया शिफ्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here