मुंबई: क्रिकेट स्टार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। माही के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। धोनी के फैंस लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. कल देर रात धोनी ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने अभिनेता सलमान खान और उनकी पत्नी साक्षी के साथ केक काटा।
मुंबई के होटल में मनाया जन्मदिन
दरअसल, आज महान भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोना का 43वां जन्मदिन है. जहां धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ रांची में अपना जन्मदिन मानते हैं ,वहीं इस बार वह अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में हैं। धोनी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे। धोनी ने अपना जन्मदिन मुंबई के उस होटल में मनाया जहां वह ठहरे हुए हैं। धोनी ने देर रात बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और पत्नी साक्षी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें उन्हें सलमान खान और पत्नी साक्षी के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है। साक्षी धोनी के पैर छूती नजर आ रही हैं.
बता दें वीडियो के आखिरी में साक्षी अपने पति धोनी के पैर छूती दिख रही हैं जबकि धोनी मजाकिया अंदाज में उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स में धोनी के जन्मदिन को लेकर भारी उत्साह है और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
ALSO READ
बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी-गंडक-महानंदा समेत कई नदियों में प्रचंड उफान, हाई अलर्ट जारी