नई दिल्लीः लग रहा बिहार के पुलों को जैसे किसी की नजर लग गई है। हर दिन पुल गिरने की घटनाएं हो रही है। अब तो एक दिन के अंदर एक से ज्यादा पुल धराशायी हो रहे हैं। छपरा में बुधवार को 2 पुल गिर गए थे। 24 घंटे के अंदर तीसरा पुल भी धराशाही हो गया है। घटना बनियापुर के सरैया पंचायत की है।
दरअसल, अररिया में बकरा नदी पर बने पुल का हिस्सा टूटने के बाद बिहार में पुल गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह लगातार जारी है. पिछले 24 घंटे में छपरा में तीन पुल धराशाही हो गये हैं. गुरुवार की सुबह बनियापुर प्रखंड के सरेया पंचायत में सुबह-सुबह एक और पुल ध्वस्त हो गया। बारिश के कारण पुल कमजोर हो गया और देखते ही देखते गिर गया।
बिहार में पुल गिरने का मामला पहुंचा SC
ऐसे में अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पुलों के गिरने की जांच कराने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने बिहार में पिछले दो साल के भीतर 12 पुलों के गिरने का हवाला देते हुए स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का आदेश कोर्ट से देने की मांग की है। छोटे-बड़े सभी पुलों के गिरने की घटना की जांच कराने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट जल्द ही इस जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू कर सकता है।
CM ने की थी हाई लेबल मीटिंग
बिहार में पिछले 15 दिनों में 10 पुल टूटने के बाद सरकार की नींद टूटी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई. बुधवार को मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी आदेश जारी किये. बुधवार को सीएम हाउस में अधिकारियों की बैठक हुई. चाय-नाश्ते के साथ अधिकारियों ने CM नीतीश कुमार के सामने प्रजेंटेशन दिया और दावा किया कि सरकारी व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। मुख्यमंत्री ने भी वही बातें दुहरायी जो कई वर्षों से लगातार कहते आ रहे हैं। इसके बाद बैठक खत्म हो गयी।
ALSO READ
अब शपथ ग्रहण के समय संसद में नहीं हो सकेगी नारेबाजी, स्पीकर ने नियमों में किया बदलाव


































