रांची/झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड का वार्षिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 1,45,400 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की गईं। आइए जानते हैं बजट से जुड़े मुख्य बिंदु

बाल बजट का प्रस्ताव

वित्त मंत्री ने बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए 9,411.27 करोड़ रुपये के बाल बजट की घोषणा की।इन जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज

रांची, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

बजट में घोषित प्रमुख योजनाएं

1. कृषि क्षेत्रकिसानों को कृषि यंत्रों के लिए 140 करोड़ रुपये।

तालाब और डीप बोरिंग के लिए 203 करोड़ रुपये।उद्यान विकास योजना के लिए 304 करोड़ रुपये।मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए 255 करोड़ रुपये।

फसल बीमा योजना के लिए 350 करोड़ रुपये।कृषि उपज भंडारण के लिए 259 करोड़ रुपये।कृषि क्षेत्र के लिए कुल 4,587.66 करोड़ रुपये का बजट।

2. ग्रामीण विकास एवं जल संसाधन

ग्रामीण विकास के लिए 9,841 करोड़ रुपये।

जल संसाधन परियोजनाओं के लिए 2,257.45 करोड़ रुपये।

3. शिक्षा और उच्च शिक्षा

जमशेदपुर, गुमला और साहिबगंज में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना।

जमशेदपुर, पलामू, रांची, धनबाद और देवघर में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मास कम्युनिकेशन की स्थापना।

4. पंचायती राज और अनुसूचित जाति कल्याण

पंचायती राज व्यवस्था के लिए 2,144.78 करोड़ रुपये।

अनुसूचित जाति के लिए परामर्शदात्री समिति का गठन।

5. पर्यटन एवं अधोसंरचना विकास

रांची के तपोवन मंदिर का विकास किया जाएगा।

राज्य में 1,200 किलोमीटर सड़क और 10 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण।

6. उद्योग एवं व्यापार

उद्यमियों के लिए MSME निदेशालय या MSME सेल।

बोकारो, गिरिडीह, कांड्रा, सिंदरी, आदित्यपुर, जसीडीह और देवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास।

7. जलापूर्ति एवं स्मार्ट सिटी परियोजना

चास, गिरिडीह, धनवार, कपाली, गुमला, लोहरदगा, विश्रामपुर, बरहरवा, श्रीवंशीधरनगर, छत्तरपुर और हरिहरगंज में जलापूर्ति परियोजनाएं।

बजट पर वित्त मंत्री की टिप्पणी

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जे-हब और स्टेट टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना कर इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बजट में पर्यटन स्थलों को टूरिस्ट सर्किट में विकसित करने की घोषणा की गई।

बजट पेश करने की प्रक्रिया

बजट सत्र के दौरान विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राजभवन पहुंचे और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बजट की प्रति सौंपी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में बजट पेश किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उपहार देते हुए।

मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की मौजूदगी

बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी उपस्थित थे। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन साथ नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here