Bihar Bridge Collapse
Bihar Bridge Collapse

पटना: बिहार के मधुबनी में भुतही बलान नदी पर निर्माणाधीन 76 फीट लंबे पुल के बीम गिरने की उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटना स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय के अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक टीम ने स्थल का निरीक्षण किया. टीम करीब आधे घंटे तक वहीं रुकी रही। जांच टीम का हिस्सा दरभंगा के वरिष्ठ अभियंता दीप नारायण प्रसाद ने कहा कि ढलाई ताजा थी। इसके बाद नदी में पानी बढ़ने के चलते यह घटना हुई है। प्रथम दृष्टया बीम में पानी पहुंचने का मामला दिखता है।

उन्होंने जानकारी दी कि घटनास्थल पहुंचकर सभी तथ्यों का संकलन किया गया है। फोटोग्राफी हुई है। मलबे का नमूना संग्रहित किया गया है। जांच टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट पटना में वरीय अधिकारी सौंपेंगी। अब बरसात बाद काम शुरू होने की बात हो रही है।

3 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण काम

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम कार्य विभाग झंझारपुर भुतही बलान में करीब दो करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण करा रहा है. यह पुल लगभग 76 फीट लंबा होगा और इसमें तीन डेक (छतें) होंगी। गुरुवार को गिरे बीम की ढलाई बुधवार को ही हुई थी। निर्माण का ठेका दरभंगा जिले के ठेकेदार अमरनाथ झा को दिया है।

झंझारपुर के कार्यपालक अभियंता ने क्या कहा?

पुल का बीम गिरने के मामले में झंझारपुर के कार्यपालक अभियंता रामाशीष पासवान ने जानकारी दी कि जांच टीम आई थी। मुआयना किया है। पुल निर्माण में देरी को लेकर उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए पूर्व के कार्यपालक अभियंता मो. सोहैल ने विभाग को लिखा था। उसमें क्या हुआ बिना फाइल देखे नहीं कह सकता।

जानकारी के लिए बता दें की पुल का निर्माण कार्य मार्च 2021 में शुरू हुआ था। जिससे एक वर्ष में बनाकर तैयार करना था। लेकिन समय से दो साल ज्यादा होने के बाद भी आधा कार्य भी नहीं हुआ है। विभाग पिछले 2 वर्ष से ठेकेदार को नियमानुसार एक्सटेंशन दे रहा है। हर एक्सटेंशन में 10 प्रतिशत प्राक्कलित राशि का काटने का प्रविधान है।

ALSO READ

BIHAR POLITICS: कौन कर रहा है बिहार के पुलों को गिराने का खेला? मांझी ने खोजा नया एंगल; नीतीश से कर दी बड़ी डिमांड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here