पटना: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, जिसमें राज्य में कहीं भी शराब पीना या इसके किसी भी प्रकार के कारोबार को करना गैरकानूनी माना जाता है। इसके तहत सख्त सजा का प्रावधान भी है। इस कानून को लागू करने के लिए विशेष पुलिस प्रशासन की टीमें भी बनाई गई हैं। लेकिन अब एक ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जिसने इस कानून को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दारोगा का शराब पीते हुए वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद जिले के सिकरिया थाना में पदस्थापित दारोगा फकीरा प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस की जिम्मेदारी पर सवाल

शराबबंदी कानून को लागू करने की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर है, लेकिन जब खुद पुलिसकर्मी इस कानून का उल्लंघन कर रहे हों, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब मामले में जांच की बात की जा रही है। यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखता है?

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दारोगा फकीरा प्रसाद तीन-चार अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहे हैं और उनके पास चखना भी रखा हुआ है। जब इस बारे में जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा दारोगा वर्तमान में सिकरिया थाने में पदस्थापित है, लेकिन यह वीडियो शायद उनके पूर्व कार्यस्थल, विष्णुगंज थाने का हो सकता है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर पुलिस जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सवालों का उठना स्वाभाविक

यह घटना इस बात की पुष्टि करती है कि पुलिस प्रशासन की टीम को ही अगर शराबबंदी कानून की अवहेलना करते देखा जाए, तो इस पर गंभीर सवाल उठने लाजमी हैं।

ALSO READ

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद का नया नारा, बिहार को मिलेगा राइट टर्न, इस बार तेजस्वी सरकार!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here