LOK SABHA SPEAKER ELECTION
LOK SABHA SPEAKER ELECTION

नई दिल्लीः लोकसभा स्पीकर के पद पर सहमति नहीं बनने के बाद यह साफ़ हो गया कि इस देश के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। NDA की तरफ से पूर्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला उम्मीदवार होंगे जबकि विपक्ष की तरफ से के.सुरेश को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं कल 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को संसद में चुनाव होने हैं। इस बार एनडीए के ओम बिरला को भी स्पीकर पद के लिए चुना गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक नेता के नाम पर सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. राहुल गांधी ने शर्त रखी कि हम लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार द्वारा चुने गए उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, लेकिन डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होगा. इसके बाद मंगलवार को कुछ विराक्ष नेताओं ने भी राजनाथ सिंह से मुलाकात की लेकिन बातचीत विफल रही और एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला लोकसभा सचिवालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

ओम बिरला के एनडीए नामांकन दाखिल करने के बाद विपक्षी दलों ने भी अपने उम्मीदवार उतारे. वहीं दूसरी ओर सुरेश ने स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है. देश के इतिहास में संभवत: यह पहली बार है कि किसी स्पीकर का चुनाव है, इससे पहले आम सहमित के आधार पर ही स्पीकर का चुनाव कर लिया जाता था।

ALSO READ

तेजस्वी को आ गया सम्राट चौधरी का जवाब, बोले- ‘उनका दिमाग खराब हो गया है, उनके पिता के राज में तो सीएम हाउस से गुंडागर्दी होती थी’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here