गुवाहाटी: असम पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान के तीसरे चरण में बड़ी कार्रवाई की। शनिवार रात पुलिस ने बाल विवाह से जुड़े मामलों में 416 लोगों को गिरफ्तार किया और 335 मामले दर्ज किए। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की घोषणा के बाद शुरू की गई।

राज्यभर में बड़े पैमाने पर छापेमारी

पुलिस ने सादिया से लेकर धुबरी तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। कुल 416 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी।

335 मामले दर्ज

सरकार के प्रयासों के तहत अब तक बाल विवाह से जुड़े 335 नए मामले दर्ज किए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और सामाजिक बुराई के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।

धुबरी में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां

धुबरी जिले में पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की। धुबरी सदर थाना क्षेत्र में 17, गोलकगंज में 10, गौरीपुर में 13, बिलासीपाड़ा में 16, अगमनी में 4 और तामारहाट में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

होजई और गोवालपारा में कार्रवाई

होजई जिले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गोवालपारा जिले में 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

बाल विवाह के खिलाफ निरंतर प्रयास

असम सरकार ने फरवरी 2023 में बाल विवाह के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी। पहले चरण में 3,483 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि अक्टूबर 2023 में दूसरे चरण में 900 से अधिक लोगों को पकड़ा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here