पटना: भारत के महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में अमेरिका के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। थोड़ी देर पहले यह जानकारी सामने आई थी कि उस्ताद जाकिर हुसैन की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें सैन फ्रैंसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनके करीबियों के अनुसार, पिछले हफ्ते भी उन्हें दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंततः आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

तीन साल की उम्र में शुरू किया तबला

जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने महज तीन साल की उम्र से तबला बजाने का अभ्यास शुरू कर दिया था और सात साल की उम्र में मंच पर तबला बजाना शुरू किया।

संगीत के साथ फिल्मों में भी योगदान

जाकिर हुसैन न केवल एक बेहतरीन तबला वादक थे बल्कि एक अभिनेता भी थे। उन्होंने 1980 के दशक में कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया।

पुरस्कार और उपलब्धियां

साल 1988 में जाकिर हुसैन को पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण, और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्होंने तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड भी जीते।

संगीत जगत को बड़ी क्षति

उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका जाना भारतीय संगीत के लिए एक बड़ी हानि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here