Neet Paper Leak Case
Neet Paper Leak Case

पटना: नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है. इस पेपर लीक के पीछे का सुराग बिहार से भी जुड़ा है. खास तौर पर पूरे मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा के निवासियों की संलिप्तता सामने आयी है. आज जब उनसे नीट पेपर लीक मामले पर सवाल पूछा गया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सवाल टाल गए और बापू टावर की बात करने लगे. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की सुबह बापू टावर के निर्माण कार्य की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू टावर का दौरा किया। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे. इस बीच, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक से दो महीने के भीतर बापू टॉवर का उद्घाटन करने का निर्देश दिया।

इस दौरान वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नीट प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध ली और विषय बदल दिया और बापू टावर के बारे में बताने लगे. जल्द बनेगा बापू टावर. हम तो बराबर देख ही रहे हैं। इन लोगों को काम करने थोड़ी देर हो रही है लेकिन हम बराबर आकर देख रहे हैं। जल्दी से जल्दी एक डेढ़ महीना के भीतर हम इसका काम पूरा करवा देंगे। वही तो हम देखने न आते हैं जी। मेरा पहले का सुझाव रहा है, एक महीना में तैयार हो जाएगा।

बता दें कि नीट पेपर लीक कांड को लेकर हंगामा मचा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है. उम्मीद है कि पटना पुलिस जल्द ही पेपर लीक के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक पिता-पुत्र पर पेपर लीक करने का आरोप है. संजीव मुखिया उर्फ ​​लूटन और उसके बेटे शिव कुमार पर NEET पेपर लीक करने का आरोप है. फिलहाल संजीव मुखिया फरार हैं और उसका बेटा बीपीएससी पेपर लीक मामले में जेल में है.

ALSO READ

NEET पेपर लीक पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, ‘साफ सुथरे ढंग से एक परीक्षा नहीं करा पा रही मोदी सरकार…’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here