NEET UG Result 2024
NEET UG Result 2024

नई दिल्लीः NTA के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को शनिवार को पद से हटाए जाने के बाद अब ताजा अपडेट सामने आया है। 23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा की. मंत्रालय के मुताबिक, परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी. दरअसल, NEET-UG रिजल्ट और UCG-NET परीक्षा रद्द करने को लेकर चल रहे विवाद की पृष्ठभूमि में यह अहम फैसला लिया गया है.

23 जून को होने वाली थी NEET-PG की परीक्षा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा: कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में हाल की घटनाओं को देखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एनईईटी-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं को मजबूत करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने यह भी घोषणा की कि 23 जून, 2024 को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।’

छात्रों के सर्वोत्तम हित में लिया गया निर्णय

मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह निर्णय छात्रों के हित में और निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। इस बीच हम आपको बताना चाहेंगे कि सरकार ने शनिवार शाम को NEET-UG और यूजीसी-नेट परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं के संदेह पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के प्रमुख सुबोध कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। 1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रदीप सिंह करोला को अब अगली सूचना तक उनके स्थान पर नियुक्त किया गया है।

ALSO READ

नशीली गोलियां… शारीरिक संबंध, मुजफ्फरपुर यौन उत्पीड़न में NHRC ने नीतीश सरकार को भेजा नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here