नशीली गोलियां... शारीरिक संबंध, मुजफ्फरपुर यौन उत्पीड़न में NHRC ने नीतीश सरकार को भेजा नोटिस
नशीली गोलियां... शारीरिक संबंध, मुजफ्फरपुर यौन उत्पीड़न में NHRC ने नीतीश सरकार को भेजा नोटिस

पटना: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मुजफ्फरपुर में यौन उत्पीड़न की घटना पर पूरा संज्ञान लिया है. एनएचआरसी ने बिहार सरकार और राज्य पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है कि मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी नेटवर्किंग कंपनी में काम करने वाली कई महिलाओं को प्रबंधन द्वारा नशीली गोलियां दी गईं और यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

आयोग ने एक बयान में कहा कि पीड़ित लड़कियों की संख्या कथित तौर पर सौ से अधिक बताई गई है. मीडिया में आई एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया गया है जिसमें कहा गया है कि, “बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी नेटवर्क कंपनी में काम करने वाली कई महिलाओं को कंपनी के संचालक ने नशीली गोलियां दीं, पिटाई की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.”

बयान में यह भी कहा गया है कि, “कंपनी के खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों में कथित तौर पर बड़ी संख्या में आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है.” इसमें कहा गया है कि कंपनी की बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल में कई जगहों पर शाखाएं हैं.

आयोग ने कहा, “18 जून को मीडिया में आई खबर के अनुसार, मुजफ्फरपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज समेत बिहार के 10 से अधिक जिलों में लड़कियों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है.”

17 जून को सामने आया था मामला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके का है. नौकरी के बहाने कई लड़कियों को बंधक बनाया गया. उनके साथ मारपीट की गई और फिर यौन उत्पीड़न किया गया। जब एक लड़की ने मामले की शिकायत अहियापुर थाने में की तो सच्चाई सामने आ गई. अब एनएचआरसी ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है.

ALSO RAED

अब लालू तेजस्वी से टिकट पाने के लिए देना होगा MLA को पिछले काम का हिसाब, मीटिंग में RJD सुप्रीमों ने दिए बड़े टास्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here