रांची/झारखंड: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कुल 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण का आयोजन राजभवन में हुआ, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 6, कांग्रेस के 4 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 1 विधायक शामिल किए गए हैं।इसके अतिरिक्त, स्टीफन मरांडी ने झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। उनकी शपथ भी राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई।

28 नवंबर को सीएम पद की शपथ

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद, 28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय केवल मुख्यमंत्री ने शपथ ली थी, और मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर चर्चा चलती रही। इंडिया गठबंधन के भीतर लंबी बातचीत और विचार-विमर्श के बाद कोटे का फॉर्मूला तय हुआ। इसके बाद सभी पार्टियों ने अपने-अपने कोटे के विधायकों का चयन कर नाम राजभवन को भेजा। आज इन सभी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्रियों की सूची

झामुमो से मंत्री

– दीपक बिरुआ

– रामदास सोरेन

– सुदिव्य सोनू

– हफीजुल हसन

– योगेंद्र प्रसाद

– चमरा लिंडा

कांग्रेस से मंत्री

– डॉ इरफान अंसारी

– दीपिका पांडे सिंह

– शिल्पी नेहा तिर्की

– राधा कृष्ण किशोर

राजद से मंत्री

– संजय प्रसाद यादव

इस तरह हेमंत सरकार ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए नए मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here